Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी, दिल्ली के पूर्व मेयर महेश चंद शर्मा, दिलली पूर्व निगम पार्षद ओ.पी. कौशिक , फरीदाबाद से पार्षद संदीप भारद्वाज, अजय बैंसला, महेन्द्र भडाना, नितिन सिंगला, योगेश ढींगड़ा, खोरी जमालपुर के सरपंच जुम्मा, वेदपाल भडाना सहित कई गांवों के पंच-सरपंच तथा कांग्रेसी नेता विकास चौधरी, यशपाल नागर, वरिष्ठ पत्रकार उत्तमराज, राजेश शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, खेमचंद गर्ग, मनोज तोमर, सुधीर वर्मा, श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह, सतबिन्द्र सिंह, सन्नी, रवि दत्त, बलवीर सिंह कैरो, सेक्रेट्री इन्द्र सिंह,जगतार सिंह, हरवीर मावी,पर्वतीय कालोनी मार्किट महासचिव पंकज शर्मा,नेत्रपाल शर्मा,मोनू अरोड़ा,राजीव चौहान,मनमोहन सिंह,रोहताश चौधरी, डोली चौधरी,ज्योति अरोडा, नवीन गोरिया, निखिल पण्डित ने उनके निवास पर जाकर पूर्व मंत्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा तथा पंडि़त जी के परिवार को इस दुख की घड़ी मंें धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में परिजनों को सांत्वना देते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजवाला ने कहा पूर्व मंत्री पंडि़त षिवचरण लाल शर्मा और उनका परिवार शुरू से कांग्रेस के सच्चे और निष्ठावान सिपाही रहे है। मेरे पिताजी चौ. शमशेर सिंह सुरजेवाला भी पंडि़त जी के अच्छे संबंध रहे है। आज के राजनीतिज्ञों को इनको आदर्श मानकर इनसे सीख लेनी चाहिए क्योंकि इनकी राजनीति में अच्छी पकड़ थी यह जमीन से जुड़े हुए नेक इंसान थे। मंत्री कार्यकाल में चाहे ग्रामीण आंचल या शहरी आंचल के विकास की बात तो वह स्वयं चंडीगढ़ में छोटे से बड़े अधिकारी तक फाइल लेकर जाते थे और पास करवाते थे। इन्होंने इतने बड़े मंत्री पद पर रहकर कभी भी वजीर (मंत्री) वाली बात नहीं की।हमेशा एक समाजसेवक के रूप में काम करवाते थे। उन्होनें हों कहा कि मेरे लिए तो निजी जीवन में विकास पुरूष के साथ-साथ वह आदर्श पुरूष भी थे। वहीं हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी, ने कहा कि पंडि़त जी राजनीति से ऊपर मेरे परिवारिक मित्र भी थे। वे आजीवन राजनीति तथा सामाजिक गतिविधि से जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन समाजसेवा को अर्पित कर दिया। पूर्व मंत्री पंडि़त जी ने हमेषा ही मेरा सुख-दुख की घड़ी में पूरा साथ दिया है जिसका मैं जीवन भर आभारी रहूंगा।

Related posts

16वां मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज शुरू; ग्रैंड ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले 24 कॉर्पोरेट

Ajit Sinha

मूक-बधिर बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही भाजपा सरकार : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आदर्श आचार संहिता लागू हैं, में ओल्ड क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से बन रही हैं अवैध बड़ी -बड़ी दुकानें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x