Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने किया हरियाणा कैरम संघ द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा कैरम संघ द्वारा तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता ऐश्लान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता हरियाणा कैरम संघ के अध्यक्ष आईएएस पंकज यादव ने की तथा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी पूनम चोपड़ा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।राज्य कैरम संघ के महासचिव एसके शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के 14 जिलों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने 10 विभिन्न श्रेणियों में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरुष केटेगरी में जिला फरीदाबाद की टीम ने अम्बाला की टीम को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला झज्जर की टीम ने कैथल की टीम को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भी फरीदाबाद की टीम ने अम्बाला को 3-0 से हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए सिरसा ने हिसार को 2-1 से हराया। कैडेट बॉयज वर्ग में सिरसा के जतिन ठाकुर, ध्रुव सिसोदिया, गुरुग्राम के असद नूर व  फरीदाबाद के अनिरुद्ध ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। कैडेट गर्ल्स वर्ग में फरीदाबाद की पावनी सिसोदिया, सौम्या, गुरुग्राम की मान्या एवं महक ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Related posts

फरीदाबाद:सीएम फ्लाइंग एंव स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन अधिक मिठाई के दुकानों में की छापेमारी, सैंपल लिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी अपने कम्प्यूटर में atharv news पढ़ते हुए, बिल्डर रवि गुप्ता केस में दिए जांच।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नहरपार टीटू कालोनी के पास 20 फुट गहरे कुए में गिरे सांड को ग्रामीणों की सहायता से जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x