Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फील्ड में दो अलग – अलग जगहों पर अवैध रूप से बनाई गई निर्माणों को किया सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए जा रहे दो अलग – अलग जगहों पर सीलिंग कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। एक स्थान पर एक शॉपिंग काम्प्लेक्स के ऊपर हॉल बनाई जा रही हैं, जबकि दूसरे मंजिल व एक अवैध दुकान व हॉल बनाई गई थी। सीलिंग की ये कार्रवाई ग्रीन फील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी की पुलिस की मौजूदगी में की गई हैं।

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की बी- 191, फरीदाबाद में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, की दूसरी मंजिल पर एक बड़ा सा हॉल बनाया गया था को आज सील कर दिया गया हैं।

इसके ऊपर तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था और उसके ऊपर पीलर और छत डाल दी गई हैं, जिसे पुनः तोड़ने के लिए निर्माणकर्ता को बोल दिया गया हैं, जोकि पूरी तरह से अवैध हैं और गैर कानूनी हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया सा सकता हैं।

उनका कहना हैं कि इसके अलावा प्लाट नंबर-ए -2388 पर एक दूकान बनाई गई थी, जब ये दुकानें बनाई जा रही थी, उसी वक़्त उन्होनें चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया था, इसके बाद निर्माणकर्ता धीरे-धीरे पूरी दुकान बना ली, जिसे किसी कीमत पर बनाना नहीं था।

अब इसकी शिकायतें सीएम फ्लाइंग व विजिलेंस विभाग से लगातार आ रही थी। इसी के चलते आज इस दुकान को सील कर दिया गया हैं। अगली कार्रवाई में इसे तोड़ दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: विकास दुबे के करीबी प्रभात और शरण देने वाले रिश्तेदार, पिता श्रवण और बेटा अंकुर को किया गिरफ्तार-देखे पूरा वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बीती रात सराय थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर, निखिल विहार में बाप -बेटे की पीट -पीट कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी, पूछताछ जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x