Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :बीती रात सराय थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर, निखिल विहार में बाप -बेटे की पीट -पीट कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी, पूछताछ जारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बीती रात थाना सराय इलाके में बाप -बेटे की पीट -पीट कर हत्या कर दी ,हत्या का शक मृतक विनोद की पत्नी, साला व उसके एक अन्य रिश्तेदार पर हैं जिससे पुलिस गंभीरता से पूछताछ कर रहीं हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई पुलिस ने सरगर्मी से शुरू कर दी हैं।
डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह का कहना हैं कि पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्माईल पुर स्थित निखिल विहार के एक मकान में बाप -बेटे की पीट पीट कर हत्या कर दी गई हैं और इस घटना को देर रात अंजाम दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मरने वाले का सीयाराम उम्र 65 साल व उसके बेटे का नाम विनोद उम्र 25 साल हैं और पीछे से यह गांव नूरपुर थाना आमला ,जिला बरेली ,उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। इन लोगों के साथ विनोद की पत्नी भी रहती थी। खबर के मुताबिक रात करीब एक बजे किसी बात को लेकर आपस में इन लोगों का जम कर झगड़ा हुआ जिसमें पत्नी अपने भाई व एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने पति व ससुर की पीट -पीट कर हत्या कर दी। इस प्रकरण में पुलिस पूरी गहनता से जांच पड़ताल कर रहीं हैं

Related posts

फरीदाबाद: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चिंतन शिविर पांच व छह अक्टूबर को सूरजकुंड में

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शर्मनाक : क्राईम ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने पति से अय्याशी के लिए मांगी थी पत्नी, पुलिस हिरासत में खाया जहर, सीपी ने जांच के दिए आदेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सड़कों की मरम्मत कार्यों को दे प्राथमिकता : डी.एस ढेसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x