Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद :केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन, मंडल के तत्वाधान में 2 करोड 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :समाज का सम्पूर्ण विकास सकारात्मक सोच के परिमाण स्वरूप ही सम्भव है । यह विचार केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन, मंडल के तत्वाधान में 2 करोड 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत करने के उपरांत उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहे । इस दौरान उन्होंने मंझावली से अलीपुर तक 1 करोड़ 31 लाख रुपये ,रिवाजपुर से ढ़ाढ़र 75 लाख व डकोला से जसाना 62 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया ।
उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्र वासियों कि लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए आज करोड़ो रुपये कि इन विकास परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा करा कर सेवा और समर्पण भाव से जनता को जल्द ही सौंप दिया जाएगा ताकि स्थानीय जनता को इनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सदैव इस बात के लिए गंभीरता से प्रयासरत रहती है कि आमजन को विकास से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े ।उन्होंने कहा कि आज करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं को मूर्त रुप देने के लिए सभी ठोस पग उठाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति को जनता की सेवा के लिये चुना है और वे अपने जीवन काल में आम जनमानस की हर संभव सहायता व सेवा करते रहने के संकल्प के साथ इस भाव को कभी भी कम नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग विकास को लेकर जनता को बरगलाने का काम करते हैं । इस प्रकार की मानसिकता के लोग विकास में सबसे बड़े बाधक है । उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास के लिये धन की कोई कमी नही रहने दी जायेगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही जनता से किए सभी वायदों को समय रहते पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने जनता से वादा करते हुए विश्वास दिलाया कि उनका पूरा विश्वास है कि अनूठे विकास के बल पर फिर से जनता का विश्वास जीतने में भाजपा कामयाब रहेगी ।उन्होंने कहा कि इन बड़े सम्पर्क मार्गो के बन जाने से स्थानीय गांव वासियों के साथ इन सड़कों पर से गुजरने वाले सभी दैनिक यात्री गणों को इनका बेहद लाभ मिलेगा। इस प्रकार के परियोजना के शुरू हो जाने से आवागमन के सभी अवरोध खत्म हो जाएंगे। उन्होंने इस दौरान स्थानीय गांव वासियो द्वारा उनके समक्ष रखी अन्य सभी जनहित की मांगों को भी शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महापोर दवेंद्र चौधरी, मार्किट कमेटी के चैयरमेन मुकेश शास्त्री, जिला परिषद चैयरमेन विनोद चौधरी, रत्नपाल, संजय सरपंच, गिर्राज त्यागी, जगत सिंह एडवोकेट, गजराज नागर, मनोज वशिष्ट, रविन्द्र त्यागी , ज्ञानेन्द्र नागर, दयाराम जसाना, जतनपाल, कुँवरपाल, रोहतास सिंह, मास्टर छिद्दामल, भूप सिंह, श्यामबीर, ओंकार त्यागी, विजयपाल नागर, राम यादव, राम चंद ,रवि, राकेश, तेजपाल,देशराज, रवि रावत , नवीन चौधरी, बल्ली नागर, जगत सिंह सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: लखन सिंगला हरियाणा कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज लगभग 10 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई अवैध कॉलोनी में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्तों ने अमन को नशे का ज्यादा डोज लेने के बाद उसे धक्का देकर नीचे गिरा, गिरते वक़्त पत्थर से टकरा कर मौत हो गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x