Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाईन ने सूरजकुंड थाने में अवैध रूप से बने 80 फ़ार्म हाउसों के मालिकों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाईन ने सूरजकुंड थाने में अवैध रूप से फार्म हाउसों के निर्माण करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराएं हैं। पुलिस ने इस मामले में नगर निगम के कमिश्नर मोहम्मद शाईन को पत्र लिखा हैं कि उन निर्माणकर्ताओं के नाम और स्थान के बारे में तैयार की गई कोई लिस्ट हैं तो उन्हें जल्दी दें ताकि इसके आगे की कार्रवाई को वह शुरू कर सकें।
जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाईन ने दर्ज मुकदमें में कहा कि सूरजकुंड रोड, गांव अनगपुर के पास में उन्होनें सर्वें करवाया हैं जिसमें 80 से अधिक फार्म हाउसों का अवैध रूप से निर्माण कराया गया हैं जोकि कानूनी तौर पर गलत हैं। इस संबंध में सूरजकुंड थाना पुलिस ने उन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर -206 दर्ज किया हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 3 बी, 7,7 ए, 11 ए, बी व हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ़ अर्बन एरिया एक्ट 1975, हरियाणा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट 1994 को दर्शाया गया हैं। उनका कहना हैं कि नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाईन ने अभी तक उन लोगों के नाम और स्थान नहीं बताएं हैं इसके लिए उन्होनें नगर निगम के कमिश्नर मोहम्मद शाईन को पत्र लिख दिया गया हैं और जैसे ही उनके पास निर्माणकर्ताओं के नाम आ जाएगें तो इसके आगे की कार्रवाई वह शुरू कर देंगें

Related posts

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के अधीन ठेकेदार के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नोएडा:अलग -अलग स्थानों से पुलिस ने लाखों रुपए के पटाखों के साथ कुल 8 लोगों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

भिखारी को लोगों ने ग़लतफ़हमी में बच्चा चोर समझ कर दी लात -घूसों की बरसात :लाइव पिटाई का वीडियो देखिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x