Athrav – Online News Portal
नोएडा

महापंचायत में इस बार दीपावली न मनाने के साथ, भाजपा नेताओं के सामाजिक व राजनीतिक बहिष्कार का एलान

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से गुर्जर शब्द हटाने से उपजी नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। यह बात राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति की बुलाई महापंचायत में लिए गए  निर्णय से स्पष्ट हो गया।  दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में आयोजित हुई महापंचायत में इस बार दीपावली न मनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं के सामाजिक व राजनीतिक बहिष्कार का एलान किया है। गुर्जर बहुल गांवों में मिहिर भोज की प्रतिमा लगाई जाएगी। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति की बुलाई महापंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान , उत्तराखंड व मध्यप्रदेश से भी गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए।

राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति की दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में बुलाई महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश से भी गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति के अध्यक्ष अंतराम तंवर ने कहा कि गुर्जर समाज ने दीपावली पर्व नहीं मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के सभी गुर्जर नेताओं का सामाजिक एवं राजनीतिक बहिष्कार होगा। समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में महापंचायत कर गुर्जर समाज को एकजुट करने का काम करेगी। गुर्जर बहुल गांवों में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाकर भाजपा को ताकत का अहसास कराया जाएगा। गुर्जर के गांवों में भाजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। महापंचायत में गुर्जर समाज ने केंद्र सरकार से सेना में गुर्जर रेजिमेंट बनाने की मांग करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर गोली गुर्जर खाए और कंधे पर राजपूत रेजिमेंट लिखा हो, अब ऐसा नहीं चलेगा।

अब गुर्जरों को सेना में अलग रेजिमेंट चाहिए। राजस्थान के पांच फीसद गुर्जर आरक्षण को केंद्र सरकार नौवीं अनुसूची में डालने, नोएडा एयरपोर्ट का नाम गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज व दादरी रियासत के राजा शहीद राव उमराव सिंह की बड़ी प्रतिमा लगाए जाने की केंद्र सरकार से मांग की। गुर्जरों के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि गुर्जर समाज दबाव में आने वाला नहीं है। विधानसभा चुनाव में भाजपा इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। भाजपा ने गुर्जरों के इतिहास के पन्नों को बदलने की कोशिश की है। राष्ट्रीय पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री को गत 31 अक्टूबर तक माफी मांगने का वक्त दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। सात नवंबर को मेरठ में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन होगा। अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट का अपमान करने का हक किसी को नही है। मुख्यमंत्री जहां-जहां रैली करेंगे समिति के सदस्य वहीं आंदोलन कर विरोध करेंगे।

Related posts

एनजीओ के आड़ में सरकारी स्कूलों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर, लाखों की ठगी करने वाले 3 शातिर ठग अरेस्ट 

Ajit Sinha

लोगों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाला 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट , दो फरार

Ajit Sinha

कार में बैठा कर ले गए और पैर में गोली मार दी, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x