Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने 4 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में सौतेले पिता अर्जुन को किया गिरफ्तार, अशोक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  एनआईटी क्षेत्र में रोने की वजह से एक चार साल की बच्ची की हत्या उसी के सोतेले पिता ने ही पीट -पीट की थी। इस मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आरोपी सौतेले पिता अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया हैं जिसे आज अदालत में पेश कर दिया हैं। यह घटना बीते एक दिसंबर की हैं।
डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार का कहना हैं कि बीते एक दिसंबर को एनआईटी थाने  में मुकदमा 575 दर्ज हुआ था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 को दर्शाया गया था के बाद  इस प्रकरण की आगे की जांच जिम्मेदारी सौपी गई थी। उनका कहना हैं कि इस हत्या के मामले की जांच जब शुरू की गई तो उसकी जांच की सुई मृतक बच्ची के सौतेला पिता अर्जुन पर जाकर थम गई।
उनका कहना हैं कि आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और उसने पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि मृतक चार साल बच्ची उसकी सौतेली बेटी थी जब वह घर में रोती थी तो उसे उसके प्रति गुस्सा आ जाता था के कारण बीते एक दिसंबर को उसकी जमकर पिटाई  कर दी जिससे उसकी हालत जाएदा ख़राब हो गई। जिसे उपचार कराने हेतु बादशाह खान अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसकी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना हैं कि उसने यह भी बताया कि वहां से वह अपने मृत बच्ची को पोस्टमार्टम में रखने के बजाए वहां से बच्ची के शव को जबरदस्ती अपने घर ले आया पर डॉक्टरों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम व स्थानीय पुलिस को दे दी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके डर से वह वहां से फरार हो गया। उनका कहना हैं कि आज आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया हैं। आरोपी अर्जुन कांसगंज,उत्तरप्रदेश का निवासी हैं और यहां के एसजीएम नगर के एफ ब्लॉक में रह रहा था।
  

Related posts

फरीदाबाद: एसएसबी अस्पताल ने किडनियों की धमनियों की ब्लाकेज खोल महिला को दिया नया जीवन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिद्धदाता आश्रम बाबा पुरुषोत्तमाचार्य और उनके सेवादारों पर लगा गौशाला चलाने के आड़ में एक एकड़ जमीन पर कब्ज़ा करने आरोप,

Ajit Sinha

कांग्रेस ने किया “घर-घर कांग्रेस” अभियान शुरू करने का ऐलान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x