Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कर्मी दीपक को हरियाणा रोडवेज बस की अगले सीट की टिकट मांगना पड़ा महंगा, कमरे में बंद करके पिटाई कर दी ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एनआईटी बस अड्डा इंचार्ज द्वारा एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी बस अड्डा इंचार्ज के खिलाफ मार पीट करने का मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी बस अडडा इंचार्ज राम निवास को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
एसएचओ भरत भूषण का कहना हैं कि कॉस्टेबल दीपक कुमार ने अपनी शिकायत में कहा हैं कि वह सरकारी कार्य से शनिवार को सांय 4 : 50 बजे एनआईटी बस अड्डा से हरियाणा रोडवेज की बस से रोहतक पीजीआई जाने के लिए टिकट कटा कर बैठा था, बस अड्डा इंचार्ज राम निवास ने उसकी पिछले सीट की टिकट काट दी। जब उसने राम निवास से कहा कि आगे की सीटें अभी खाली हैं, आप आगे की सीट की टिकट दे दो, यह सुने के बाद रामनिवास आग बबूला हो गया और कॉस्टेबल दीपक कुमार को गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जब उसने एतराज जताया तो उसे घसीट कर वहीँ के एक कमरे में ले गया और उसकी पिटाई कर दी। इस संबंध में कोतवाली थाने में आरोपी बस अड्डा इंचार्ज राम निवास के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 332 ,353, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: निजी स्कूल बस का पहिया नाला के ऊपर लगे ढक्कन को तोड़ती हुई नाले की गहराई में जा फंसी, बच्चों को लगे झटके।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई -पुलिस कमिश्नर विका अरोड़ा।

Ajit Sinha

बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दो करोड़ ले चुकी महिला, 5 करोड़ रूपए और मांग रही थी- पत्नी -पति अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x