Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिलाधीश जितेन्द्र यादव द्वारा अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कांवडिय़ों/शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला में सुरक्षा व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत निहित सैक्शन 22 (1) सैक्शन 23(11) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किए हैं।

जो जिला में सुरक्षा एवं शांति व कानून व्यवस्था बनाएंगे। आदेश के तहत मजिस्ट्रेट अपने अधिकार क्षेत्रों में ओवरऑल इंचार्ज होंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट 19 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक नियुक्त किए गए हैं। जिलाधीश ने एमसीएफ के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान और कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

बाक्स

जिलाधीश जितेन्द्र यादव द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुशील ठाकरान को बाईपास रोड़ सैक्टर-29 से माता अमृता अस्पताल, पन्हेङा रोड़, ग्रेटर फरीदाबाद अमोलिक चौंक से बाई पास रोड़ सैक्टर-28-19 डिवाडिगं रोड़, भुड कालोनी और बसेलवा कॉलोनी डिवाइडिगं रोड़, वार्ड नम्बर- 27-28 क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने और अवैध निर्माण हटाने के लिए 19 से 26 जुलाई तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नितिन कादियान को एनआईटी फरीदाबाद प्लाट नम्बर वन सी-102 व दो नम्बर सी ब्लाक में अवैध निर्माण रोकने और अवैध निर्माण हटाने के लिए 19 से 26 जुलाई तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: 50 रुपए के झगड़े को लेकर आरोपित ने 18 महीने के मासूम बच्चे की पानी में डुबोकर हत्या कर दी, अरेस्ट  

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के लोगों ने लधु सचिवालय के प्रांगण में बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीसी ने बिजली देने के निर्देश दिए ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यलय नितीश अग्रवाल ने आज 183 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x