Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वैष्णो देवी मंदिर में जलाए गए 11000 दीए, भगवान राम के भजनें पर झूमते रहे हजारों श्रद्धालु



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में हवन, यज्ञ, भगवान श्री राम भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना आरंभ हो गया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी भक्तों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं दी और सभी का उत्साह पूर्वक एवं जोरदार तरीके से स्वागत गया। मंदिर में आने वाले भक्तों को माता की चुनरी भी भेंट की गई।


इस अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और श्री राम भजन कीर्तन का आनंद उठाया। भजन संध्या में राज सहगल जी फूलों वाली मंडली ने भगवान राम का जी भरकर गुणगान किया और उनके एक से एक शानदार भजन प्रस्तुत किए। करीब दो घंटे तक श्रद्धालु उनके गाए भजनों पर झूमते रहे। इसके पश्चात मंदिर में श्री राम जी की आरती की गई और तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

भाटिया ने कहा कि इस भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में मंदिर में 11000 दिए प्रज्वलित किए गए । उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच सौ वर्ष बाद ऐसा अवसर आ रहा है, जब देश में दो बार दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होने के अवसर पर आज भी देश भर में धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि सभी के परिवार में सुख शांति बनी रहे और सभी लोग समृद्धि के साथ जीवन यापन करें। देर रात तक मंदिर में सभी श्रद्धालु भगवान श्री राम की स्तुति करते रहे।

Related posts

फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला द्वारा लगातार की जा रही तोड़फोड़ से अवैध कलोनिनाइजरों में है खौफ, गांव चिरसी किया भारी नुकशान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सीलिंग की कार्रवाई, एक्स्ट्रा कवरेज वाले बिल्डिंगों को चेक, अवैध कब्जों को हटाया जाएगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद/पलवल ब्रेकिंग: हरियाणा सीएम फ़्लाइंग की छापेमारी की करवाई के दौरान मिले 10000 लीटर मिलावटी तेल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x