Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव जाजरू में 18 एकड़ जमीनों पर विकसित किए जा रहे 4 अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने गांव जाजरू अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 4 अवैध कालोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस फाॅर्स के साए में की गई। इन कालोनी में 9 निर्माणधीन मकानें, 60 डीपीसी, रोड नेटवर्क व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिस पर कार्रवाई की गई हैं।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने बताया कि  गांव जाजरू में तक़रीबन 18 एकड़ जमीनों पर 4 अवैध  कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे में 9 निर्माणधीन मकानें, 60 डीपीसी ,रोड नेटवर्क व बाउंड्री वाल बने हुए थे जिसे उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे, जबकि इस तोड़फोड़ की देखरेख विभाग के  कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे।



Related posts

फरीदाबाद: जिम से बाहर निकलते ही एक शख्स के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने कर दी गोलियों की बरसात, मारा गया -फरार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में अवैध निर्माणों व एक्स्ट्रा कवरेज वाली बिल्डिंगों और अवैध सर्विस स्टेशन पर होगी कार्रवाई-डीटीपी

Ajit Sinha

हरियाणा: सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने नकली खाद बनाने वाली कम्पनी का किया भंडाफोड़, भारी तादाद में नकली खाद बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x