Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 के पास पहुंचा : टियूशन पढ़ने गया 12 वीं के छात्र का अपहरण, 4 लाख रुपए की मांगी फिरौती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : कोतवाली थाना इलाके से बुधवार की शाम एक 12 वीं क्लास के छात्र की अपहरण किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। इसके आगे की कार्रवाई के लिए इस केस को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 को सौप दी गई हैं।

खबर है कि एनएच दो निवासी देवेंद्र जिनका  सोने -चांदी  की दुकान हैं और उनका एक बेटा भारत जोकि तिकोना पार्क स्थित सरकारी स्कूल में 12 वीं क्लास में पढ़ता हैं, वह बुधवार की शाम करीब 6 बजे टियूशन पढ़ने के लिए गया था। इसके थोड़ी देर के बाद 6 बजकर 14 मिनट पर उसके पिता देवेंद्र के मोबाइल फोन पर कॉल आया की आपके बेटे भारत का अपहरण कर लिया गया हैं, अगर आप उसकी शालमती चाहते हैं तो 4 लाख रुपए देने होंगें। इसके बाद देवेंद्र ने इस घटना क्रम की शिकायत कोतवाली थाने में दी, जिसपर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस केस की आगे की कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 को सौप दी गई हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30  के इंचार्ज विमल कुमार का कहना हैं कि इस केस की फ़ाइल आज ही उनके पास आई हैं और उन्होनें  अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।



Related posts

नर्सरी एडमिशन पर दिल्ली हाईकोर्ट से केजरीवाल सरकार को झटका

Ajit Sinha

PM Narendra Modi faces biggest election test since 2014 landslide

Ajit Sinha

पलवल पुलिस में तैनात दो इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x