Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो सदस्यों से 11 चोरी के भैस, दो देशी कट्टे, 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल पुलिस ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो सिर्फ भैंस की चोरी किया करते थे, इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए गए हैं, इनके तीन साथी अभी फरार हैं ,जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की माने तो पकडे गए चोरों के पास से चोरी के 11 भैंस व दो देशी कट्टे व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इन चोरों से चोरी के 11 मुकदमें सुलझा लेने का दावा पुलिस ने किया हैं।

प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि उनकी टीम ने जाबिद निवासी गांव धौज, सेक्टर-55 व अमीन निवासी बीजोपुर ,थाना सेक्टर-55 ,फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं। यह दोनों बड़े ही शातिर किस्म के चोर हैं, इनके गिरोह में कुल 5 सदस्य हैं, इनमें से तीन चोर फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उनका कहना हैं कि जाबिद व अमीन से पुलिस ने 11 मुकदमें सुलझाएं हैं, जिनमें थाना तिगांव में 5 मुकदमें , छांयसा थाने में 1 मुकदमें, सदर बल्ल्भगढ़ थाने में 2 , मुजेसर थाने में 1 , सेक्टर -55 थाने में 2 मुकदमें दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि चोर अमीन व जाबिद के निशानदेही पर चोरी के 11 भैंस और उनके कब्जे से दो देशी कट्टे व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं , यह लोग सिर्फ भैंस की चोरी बड़े ही शातिराना तरीके से किया करते थे। उनका दावा हैं, इनके 3 साथी जो अभी फरार हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगें।

Related posts

फरीदाबाद: 4 लाख केंद्रों पर ऑनलाइन पेंशन सर्विसेज का उठा सकेंगे फायदा : डीसी जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस व 6 एचसीएस अधिकारियों तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने किया के एक हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड सेंटर का उद्धघाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x