Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन ट्रैक पर कूदी युवती, मेट्रो चालक की मुस्तैदी सूझबूझ से बची जान


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में बुधवार शाम को सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो चालक की मुस्तैदी और स्टेशन स्टाफ की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। जब दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने अचानक ट्रैक पर छलांग लगा दी। फिलहाल घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अब युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके।

नोएडा का सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन, बुधवार की शाम, समय करीब 4 बजे, जब यात्रियों से खचाखच भरा था, तभी अचानक एक युवती ने प्लेटफॉर्म से सीधे ट्रैक पर छलांग लगा दी। दिल्ली के न्यू कोंडली की रहने वाली युवती सिर के बल ट्रैक पर गिरी, जिससे वह लहूलुहान हो गई और स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। चश्मदीदों का कहना है कि जिस वक्त युवती कूदी, मेट्रो ट्रेन कुछ ही दूरी पर थी। लेकिन स्टेशन स्टाफ और ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया। आनन-फानन में स्टेशन स्टाफ ने युवती को ट्रैक से निकाला और सेक्टर-27 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाली फेज-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित मान के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती दोपहर में किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। पुलिस अब स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस अब युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके।

Related posts

गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा–दिल्ली रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन

Ajit Sinha

नॉएडा: प्रदेश के पहला प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने किया।

Ajit Sinha

गुलेल और छर्रे से चंद मिनटों में कार का शीशा तोड़कर भी चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x