Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

54 वर्षीय व्यक्ति ने 13 वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज बुधवार की सुबह लगभग 6:45 बजे  थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में एक सूचना सेक्टर-63A, गुरुग्राम में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ कि एक 54 वर्षीय व्यक्ति  बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूद गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की उम्र-54 वर्ष है और स्थाई रूप से बेंगलुरु का निवासी है तथा फिलहाल वाटिका सिटी सेक्टर-49, गुरुग्राम* में रहता था।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार था जिसकी वजह से मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था इसी वजह से उसने 13वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक तलाकशुदा था तथा गुरुग्राम में अकेला रहता था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कारवाई की जाएगी।

Related posts

एनएच 48 पर जलनिकासी के वैकल्पिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जिला प्रशासन

Ajit Sinha

पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान ऑपरेशन रोमियो के तहत 259 लोगों को लिया हिरासत में

Ajit Sinha

गुरुग्राम को जाम मुक्त और सुगम यातायात वाला शहर बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x