Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: यह दीवाली खुशियों की सौगात लेकर आएगी – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दीवाली का त्यौहार खुशियां लेकर आता है और इस बार की दीवाली कोरोना महामारी के बीच मनाने के बावजूद यह समस्त देशवासियों के लिए फिर से खुशियां लेकर आएगी। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने सेक्टर-78 रेडवुड रेसिडेंसी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीपावली महोत्सव में कहीं।

इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि जिस समय पूरा संसार कोरोना जैसी भयंकर महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में भी भारत देश में दीपों का त्यौहार दीवाली मनाई जाएगी। इसी के साथ बाजार में भी तेजी देखने में आएगी। उन्होंने कहा कि इस दीवाली को लोग थोड़ा सा सावधानी के साथ खुशियां बांटकर मनाएं। ताकि कोरोना के बीच में यह दीवाली सभी के लिए शुभ और लाभमय रहें।

राजेश नागर ने कहा कि उन्हें प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आकर रूहानी सुकून महसूस होता है। ब्रह्माकुमारीज लोगों को जीवन जीना सिखा रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर सभी को दीवाली सभी के साथ मिलकर सावधानी से बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारीज मुन्नी दीदी, बीके राधेश्याम, बीके हेमलता, बीके निरूपम, बीके सीमा, बीके नीलू, बीके पूजा द्वारा राजयोग का अभ्यास तथा दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया।

Related posts

फरीदाबाद: एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस में किया बड़ा खुलासा,मेवला का अमित हथियारों के जखीरा के साथ पकड़ा गया

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दो अधिशासी अभियंता व 5 कार्यकारी अभियंता को दिए अतिरिक्त चार्ज-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने आशीर्वाद नर्सिंग होम में की छापेमारी -केस दर्ज , डॉक्टर अरेस्ट, वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!