Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/करनाल: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करनाल जिले के थाना कुंजपुरा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) अनुज को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 17 दिनांक 28 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
*क्या था मामला*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना कुंजपुरा में जांच अधिकारी के रूप में तैनात एएसआई अनुज ने उसके चचेरे भाई प्रेमचंद, अत्तर सिंह, सुरेंद्र (पुत्र लोटी राम), अखिल (पुत्र सुरेंद्र) तथा अन्य के विरुद्ध दर्ज एक शिकायत में कार्रवाई को डिस्पोज ऑफ करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये ले चुका था तथा शेष 10,000 रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

Related posts

सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर समाज हित में काम करेंगे तो देश तरक्की करेगा- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा।

Ajit Sinha

दिनदहाड़े हाई-प्रोफाइल सोसाइटी के फ्लैट पर कब्जा करने जबरन घुसें महिलाओ के साथ दबंग,पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x