Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आलोक हत्याकांड में शामिल 25000 रूपए के इनामी तीनों आरोपित को क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,बॉर्डर की टीम ने आज आलोक हत्याकांड में शामिल आरोपित राजा, बुग्गा उर्फ़ गोगा उर्फ़ अजहर व यामीन को खजुरी खास ,दिल्ली से गिरफ्तार किया हैं। इन सभी आरोपितों को कल मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। कल 10 सितंबर -2023, रविवार को पुलिस प्रशासन ने 25000 रूपए इनाम घोषित किया था। और आज दूसरे दिन ही सोमवार को तीनों नामजद आरोपित पकड़े गए। इस संबंध में मंगलवार ,12 :30 बजे आयोजित प्रेस कांफ्रेस में हत्या की वजह का पुलिस खुलासा करेगी।

बतादें कि गत 8-9 सितंबर-2023 की रात के लगभग 12:30 बजे, पंचशील कालोनी, पार्ट -1 में मजाक में बेटा कहने पर इनका आपस में झगड़ा हो गया था। इस दौरान एकता नगर ,जैतपुर, दिल्ली निवासी आलोक व शिवम् को उपरोक्त आरोपितों ने चाकुओं से गोद कर लहूलुहान कर दिया था, दोनों घायल आलोक व शिवम् को गंभीर अवस्था में शिवम् अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई। इस प्रकरण में थाना पल्ला में हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा उपरोक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया गया था। अब क्राइम ब्रांच , बॉर्डर की टीम ने आज शाम को 25000 रुपए के नामजद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मनोज शर्मा बनाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य में आज कोर्ट में हुई बहस,फैसला सुरक्षित।

Ajit Sinha

मोहर्रम के शांतिपूर्ण उत्सव और ताजिया जुलूस की सुरक्षा के लिए केंद्रीय जिला पुलिस ने समन्वय बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x