Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लड़की की अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: महिला थाना सेंट्रल की टीम ने आज लड़की की अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया वायरल पर करने की धमकी देकर जबरन बलात्कार करने के आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम गौतम निवासी गांव भतौला , फरीदाबाद हैं। खुलासा हुआ हैं कि आरोपित का पीड़िता के घर आना जाना था। इसी दौरान आरोपित ने पीड़िता का अकेलापन का फायदा उठा कर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी गंदी तस्बीर बना ली। आरोपित को अब जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित का नाम गौतम है जो फरीदाबाद के गांव भतौला का रहने वाला है। आरोपित टेंट लगाने का काम करता है। पीड़ित लड़की के पिता हलवाई का काम करते हैं इसी लिए आरोपित का पीड़ित लड़की के घर आना जाना लगा रहता था। एक दिन आरोपित ने पीड़िता को घर पर अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए व पीड़िता के फोटो खींचने खीच लिए तथा बाद में फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा उसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने गत  30 जुलाई को इसकी शिकायत महिला थाना सेंट्रल में दी जिसके आधार पर आरोपित  के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की गई। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई भागवती, सिपाही पंकज तथा आमीन का नाम शामिल था। महिला थाना की टीम ने आरोपित  को अरेस्ट कर लिया।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित काफी समय से पीड़ित लड़की को जानता था और उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

अरावली बचाने में प्रवर्तन ब्यूरो निभाएगा निर्णायक भूमिका- नवदीप सिंह विर्क

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: हर गांव में 20 लोगों की टीम बना कर संगठन को करें मजबूत : पंकज गुप्ता

Ajit Sinha

बीजेपी का नारा -“बेटियों को धमकाओ, बृजभूषण को बचाओ- सुश्री नेटा डिसूजा , अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x