Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (बॉर्डर ) ने कांग्रेस विधायक ललित नागर व पत्रकार सूरजमल के गाड़ियों से साइड शीशा चोरी करने वाले 4 चोरों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (बदर बॉर्डर) पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जोकि लोगों की महंगी गाड़ियों से साइड का शीशा चोरी करने का कार्य किया करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के 4  सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं, इनके कब्जे से 71 शीशा बरामद किए गए हैं। इनमें तिगांव क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ललित नागर व पत्रकार सूरजमल के भी गाड़ियों से चोरी के मामले शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी मित्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि पलवल के वार्ड न. 6, नई बस्ती केम्प निवासी कुलदीप उर्फ़ कप्तान, कपिल निवासी कुशलीपुर,कैम्प ,पलवल, मनीष निवासी राम नगर, असावटी मोड़, कैम्प, पलवल, दीपांकर उर्फ़ दुष्यंत निवासी पंचायत भवन, आगरा चौक, पलवल को गिरफ्तार किया गया हैं। उनका कहना हैं कि इन चोरों के खिलाफ अलग -अलग क्षेत्रों से महंगी गाड़ियों की साइड शीशा चोरी करने का मुकदमा दर्ज हैं। फरीदाबाद के अलग -अलग थानों में 7 चोरी के मुकदमें दर्ज हैं जिनमें सेंट्रल थाने  में 4, ओल्ड फरीदाबाद , सेक्टर -7 ,कोतवाली थानों में एक -एक मुकदमें दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि ऑडी, फॉर्चूनर गाड़ियों के 36 व अन्य गाड़ियों के 35 हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए उपरोक्त चोरों की निशानदेही पर दिल्ली से 71 गाड़ियों के साइड शीशा बरामद किए गए हैं। इन चोरों को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को नीमका जेल भेज दिया हैं।

Related posts

इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ- डीजीपी

Ajit Sinha

शीशे से लदा ट्रक एनएचपीसी पुल पर पलटा, शीशा टूट कर सड़क पर फैला, लोग फिसल-फिसल कर हो रहे हादसे के शिकार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने गांव भैंसरावली और महमदपुर में 60 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x