Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: दौड़ में प्रथम आने वाली बेटी रितिका गौर को कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सांसद खेल महोत्सव में दौड़ प्रतियोगिता में अजरौंदा गांव की रहने वाली बेटी रितिका गौर ने 18 वर्ष की आयु वर्ग में फरीदाबाद व पलवल जिले में प्रथम स्थान हासिल करके जिले का नाम रोशन किया। शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद में रितिका गौर के नाना कृष्ण ठाकुर ने रितिका के सम्मान में समारोह का आयोजन किया,

जिसमें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शामिल होकर रितिका गौर को फूलों का बुक्का भेंट करके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि आज के दौर में बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से कमतर नहीं है, जो लोग आज भी बेटियों को बोझ समझते है वह रूढ़िवादी और दकियानूसी सोच के व्यक्ति है,

आज बेटियां न केवल घर संभाल रही है बल्कि खेलों, राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर देश व समाज को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि रितिका बेटी ने भी सांसद खेल महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल कर के फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया है, इसके लिए वह उसके माता-पिता व परिजनों को बधाई देते है और आर्शीवाद देते है कि आगे भी यह बेटी ऐसे ही फरीदाबाद का नाम रोशन करे।

Related posts

फरीदाबाद: सभी वेंडर,ट्रेडर,डीलर्स ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सचेत व मुस्तैद रहें-डा. गरिमा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप को जगह -जगह मिल रहे भारी समर्थन से कांग्रेसी उत्साहित है।

Ajit Sinha

वर्षों से बदले की आग में जल रहे दो पूर्व के नौकरों ने मालिक के भाई पर पहले गोली चलाई, फिर कुल्हाड़ी से किया हमला -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x