Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

वर्षों से बदले की आग में जल रहे दो पूर्व के नौकरों ने मालिक के भाई पर पहले गोली चलाई, फिर कुल्हाड़ी से किया हमला -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: व्यापारी के भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के सनसनीखेज मामले में अपराध शाखा, ऊंचा गांव बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को दो पूर्व नौकरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम बलराम उर्फ़ बाली व वेद प्रकाश उर्फ़ बेदु निवासी गांव प्रह्लादपुर, फरीदाबाद है। इन दोनों को पुलिस टीम ने गांव चांदपुर बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। घायल व्यापारी का नाम पवन है। यह वारदात गत 22 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे की है। आज यह जानकारी एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकारों को बताया कि शिकायतकर्ता कृष्ण ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके भाई पवन की चंचल ट्रेंडिंग के नाम से गांव फतेहपुर बिल्लौच में एक दुकान है, करीब 3-4 साल पहले बलराम व वेद प्रकाश इसी दुकान में काम करते थे। जहां दोनों ने दुकान के काम में घपला कर दिया था। जिसके चलते उसके भाई पवन ने दोनों को काम से निकाल दिया था। जिसके बाद बलराम व वेदप्रकाश उसके भाई से रंजिश रखने लगे थे तथा बदला लेने की नियत से दोनों ने 21 जनवरी की शाम को उसके भाई पवन की रैकी कर गत 22 जनवरी की सुबह समय करीब 10 से 10:30 बजे पवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों आरोपित बलराम व वेदप्रकाश एक ही गांव प्रहलादपुर, फरीदाबाद के रहने वाले है। वेद प्रकाश, बलराम के चाचा का लड़का है। दोनों आरोपित करीब 3-4 साल पहले पवन के पास चंचल ट्रेडिंग में काम करते थे। बलराम ने पवन की दुकान से 3-4 साल पहले 18000 रुपये के गाटर-पट्टी का सामान लिया था। जिसको लेकर काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते आरोपित बलराम ने पवन पर वर्ष 2025 में एक लडाई झगडे का मामला भी दर्ज कराया हुआ है। दोनों पक्ष आपस में रंजिश रखते थे। गत 21 जनवरी को दोनों आरोपितों ने गाड़ी से गांव फतेहपुर बिल्लौच में पवन की रेकी के लिए गए थे परंतु वहां पर पवन नहीं मिला फिर गत 22 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे गांव फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद स्थित पवन की दुकान पर जाकर उसको जान से मारने की नियत से वेद प्रकाश ने देसी कट्टा से फायर करना चाहा, परंतु गोली नहीं चली, इसके बाद बलराम ने पवन के सिर पर कुल्हाड़ी से चोट मारी।

Related posts

फरीदाबाद: जयपाल भड़ाना आत्महत्या के मामले में बीजेपी पार्षद, उसके भाई सहित पांच आरोपित पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात गांव फरीदपुर में एक वाटिका मालिक ने चल रही रिसेप्शन पार्टी में अपने ही दोस्त दर्शन कौशिक की गोली मार कर की हत्या।

Ajit Sinha

भाजपा जिला फरीदाबाद कोर कमेटी की बैठक संपन्न

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x