Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण का कार्य करें जल्द पूरा : अध्यक्ष विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त  व जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय ने आज डीएलआईएमसी की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अध्यक्ष ने जिला के एक प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटीज(खेरी कलां) के कंप्यूटरीकरण की एसएलआईएमसी को सिफारिश की और बाकी बचे पीएसीएस का भी जल्द से जल्द कंप्यूटरीकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण के बाद किसानों को लोन प्राप्त करने में आसानी होगी और एक क्लिक में ही कंप्यूटर पर पैक्स के एक-एक डाटा से हो सकेंगे रू-ब-रू, कंप्यूटरीकरण होने से काम में आएगी पारदर्शिता।फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि जिला में 7 पीएसीएस का कंप्यूटरीकरण होना है जिनमें से तीन पीएसीएस के लिए परचेज प्रपोजल भेज दिया गया और 4 का ऑडिट होना बाकी है।

उन्होंने बताया कि पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण के बाद किसानों को लोन प्राप्त करने में आसानी होगी और एक क्लिक में ही कंप्यूटर पर पैक्स के एक-एक डाटा से हो सकेंगे रू-ब-रू, कंप्यूटरीकरण होने से काम में आएगी पारदर्शिता। इसको लेकर प्रस्तावित पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के तहत नाबार्ड का भी समन्वय है और पैक्सों को नाबार्ड से भी फंडिंग मिलती है।इस बैठक में सहकारी बैंक फरीदाबाद के महाप्रबंधक सुनील कुमार, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार राम कुमार, नाबार्ड के क्लस्टर अफसर मयंक प्रताप सिंह, नोडल ऑफिसर जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने कहा, बाल -विवाह रोकने के लिए आमजन तुरंत थाना -चौकियों को सूचित करें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद और गुरुग्राम को छोड़कर सभी जगहों पर खुलेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सत्यपाल नरवत के नेतृत्व में आज पलवल में चल रहे किसानो के अनिश्चितकालीन धरने में सम्मिलित हुए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x