Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा व उपायुक्त विक्रम सिंह ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/बल्लभगढ़; सीपी विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने एमसीएफ तथा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के साथ सेक्टर 22, सैक्टर -23 व संजय कालोनी के बुस्टिगं स्टेशन/ जलघर का अधिकारियों ने उद्घाटन से पहले दौरा किया।यह जलघर/बुस्टिंग स्टेशन प्रदेश के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल आगामी 20 नवंबर को जनता को समर्पित करेंगे। इस जलघर सभी तैयारियां लगभग पूरी ली गई है।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, जिला उपायुक्त  विक्रम सिंह, नगर निगम के कमिश्नर जितेंद्र सिंह , एमसीएफ अतिरिक्त कमिश्नर अभिषेक मीणा,ज्वाइंट कमिश्नर गौरव अंतिल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया सहित एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान स्टेज, बैक ड्रा, उद्घाटन पत्थर, मीडिया और आमजन की बैठने की व्यवस्था सहित जनता के लिए द्वार खोलने बारे बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद गांव पाली में ओम योग संस्थान ट्रस्ट के 24 वें वार्षिक उत्सव स्थल का निरीक्षण कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिए। वहां पर भी तमाम पहलुओं पर बारीकी से समीक्षा की।

Related posts

फरीदाबाद को एशियन खेलों की मेजबानी का प्रयास करूंगा: राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्व पर्यटन दिवस-2024 पर वाइब्रेंट गुजरात’ की विशेष झलक

Ajit Sinha

टीका करण के एक कार्यक्रम में कम्प्रेसर फटने से तक़रीबन आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर  रूप घायल, अस्पताल में भर्ती कराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x