Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद को एशियन खेलों की मेजबानी का प्रयास करूंगा: राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एशियन खेलों का आयोजन फरीदाबाद में हो, मैं इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करूंगा। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने तिलपत के बाबा सूरदास व्यायामशाला में आयोजित मल्लखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही।विधायक नागर ने कहा कि हमारे हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक मेडल ला रहे हैं तो हमारी सरकार भी उन्हें इनाम देने में सबसे आगे है। हरियाणा अपने खिलाडियों को इनाम और नौकरी भी दे रही है। हमारे खिलाड़ियों ने भी ओलंपिक से लेकर एशियन खेलों तक में जमकर जीत हासिल की है। हम चाहेंगे कि फरीदाबाद और हरियाणा की कीर्ति और बढ़े। इसके लिए हम एशियन खेलों की मेजबानी का प्रयास करेंगे।

नागर ने कहा कि हरियाणा की सरकार गांव गांव तक खेलों की सुविधाएं पहुंचाने में जुटी है। इस के लिए ओपन जिम, व्यायामशालाएं और स्टेडियमों की स्थापना की जा रही है। जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। उन्होंने फेडरेशन इंटरनेशनल मल्लखंब के प्रेसिडेंट बनने पर डॉ रमेश इंदौलिया को भी सम्मानित किया। इंदौलिया ने कहा कि देश की कमान सही हाथों में है। आज से पहले जहां खिलाडिय़ों को उनका सही हक प्राप्त नहीं हो पाता था, वहीं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाडिय़ों को बीते 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर के साथ जोडक़र बड़ा सम्मान दिया है। इस अवसर पर महाराष्ट्र से आए उमेश कदम द्वारा फायर मल्लखंब की प्रस्तुति को सभी ने सराहा, वहीं संगीतमय योगासन और एरियल खेलों की प्रस्तुति भी दी गईं। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का पगड़ी एवं मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओम योग संस्थान के संचालक योगी ओमप्रकाश जी महाराज, ठाकुर कमल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, रमेश, बुधराम शास्त्री, कैलाश शर्मा, केदार शर्मा, कमल तंवर, वासुदेव भारद्वाज, अशोक शर्मा, बलराम आर्य, ज्ञान भाई, हरिओम शर्मा, ग्राम सुधार समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म आमंत्रित किए जा रहे हैं-डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद:खोरी में प्रशासन की पहल का दिखा असर, लोगों ने खुद उठाना शुरू किया मलबा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम फ़्लाइंग ने आशिक मिजाज व मजनुओं पर कसा शिकंजा, महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करना एक शख्स को पड़ा महंगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x