Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पलवल: चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थिति रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अजय कुमार ने पायलेट रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहे अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  करने के निर्देश दिए हैं। पायलट रिहर्सल से अनुपस्थित रहे अधिकारी व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है। इस संदर्भ में उनके संबंधित विभाग को भी सूचित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला पलवल में आगामी 22 व 25 नवंबर को जिला में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को सभी पोलिंग पार्टियों की पायलेट रिहर्सल करवाई गई, जिसमें विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित रहे। गैर हाजिर रहे अधिकारी व कर्मचारी अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से शीघ्र ही संपर्क करें। उन्होंने बताया कि चुनाव की ड्यूटी राष्ट्रहित में होती है। इस प्रक्रिया में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी ने करना हमारा कर्तव्य बनता है। इसलिए जो भी अधिकारी व कर्मचारी गुरुवार को पायलट रिहर्सल से अनुपस्थित रहे वे अति शीघ्र अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को खंड पलवल, बडौली व पृथला की पायलट रिहर्सल डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय तथा खंड हथीन की पायलट रिहर्सल राजकीय महाविद्यालय स्वामी का और खंड होडल की पायलट रिहर्सल राजकीय महाविद्यालय होडल व खंड हसनपुर की पायलट रिहर्सल मां ओमबती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करवाई गई। उपायुक्त ने बताया कि खंड पलवल की पायलट रिहर्सल में 22, बडौली में 22, होडल में 56, हथीन में 74, हसनपुर में 46 तथा पृथला में 26 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिश्ता नाता नहीं फिर भी मिशन जागृति करती है अंतिम संस्कार, ऐसे कोरोना योद्धाओं को हर कोई कर रहा सलूट।

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने मीठे पानी की छबील लगााकर लोगो को मीठा पानी और फल वितरित किए ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x