Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के रिहायशी प्लॉट पर बनाई गई 4 मंजिला बिल्डिंग का कमर्शियल इस्तेमाल, होगी सीलिंग की करवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में एक रिहायशी प्लॉट पर 4 मंजिल की एक बिल्डिंग बनाई गई है, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपरी मंजिल पर होटल के कमरे बने हुए है, और सबसे ऊपरी मंजिल पर बुकिंग पर कई तरह की पार्टियां आयोजित की जाती है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर -1502 पर बनाई गई पुरे बिल्डिंग की कमर्शियल में इस्तेमाल की जा रही है। इसकी वजह से आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग बहुत ज्यादा परेशान है। यह अवैध बिल्डिंग मुख्य रोड के किनारे है। जिसकी वजह से मॉल रोड पर भीषण जाम भी कई बार लगी होती है, और जाम में फंसे लोग घंटों अपने -अपने गाड़ियों में फंसे होते है। इस संबंध में डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -1502 पर बने होटल की शिकायत उनके पास काफी पहले से आई हुई है ।और उन्होंने प्राप्त शिकायत के आधार पर प्लॉट के मालिक को दो नोटिस अलग -अलग तारीखों पर दी जा चुकी है, इनमें से एक नोटिस सितंबर महीने में और दूसरी नोटिस जनवरी महीने में दी गई थी पर उनके नोटिस का जवाब देने के लिए अभी तक उनके पास कोई नहीं आया है। अब उपरोक्त नंबर-1502 रिहायशी प्लॉट पर अवैध रूप से बनाई गई कमर्शियल बिल्डिंग में, चल रहे होटल और दुकानों में सीलिंग की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने आज थानों में तैनात 26 पुलिस कर्मियों को नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी जरूरी मूलभूत सुविधाओं को गांवो के आखिरी छोर तक लेकर जायेंगे : देवेंद्र सिंह बबली

Ajit Sinha

गणित के बिना इंजीनियरिंग की कल्पना नहीं की जा सकतीः कुलपति प्रो. एस.के. तोमर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x