Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।  हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन की प्रबंध निदेशक और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक अमनीत पी. कुमार को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।         

खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक और सचिव ए. श्रीनिवास को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे आईपीएस अधिकारी अमिताभ ढिल्लों को परिवहन आयुक्त और परिवहन विभाग का सचिव लगाया गया है।

Related posts

‘‘नारी शक्ति वंदन’’ विधेयक की संसद में साक्षी बनी हरियाणा की 2000 महिलाएं: औमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश बंसल के आज हुए सेवानिवृति विदाई समारोह में निगमायुक्त मोहम्मद शाईन हुए शामिल।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15 अप्रैल तक ‘संयुक्त बाढ़ प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली’ तैयार करने का प्रस्ताव भेजें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!