Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज सोमवार को नीमका स्थित जिला जेल, फरीदाबाद का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां रह रही महिला कैदियों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान श्रीमती भाटिया ने कैदियों से उनके रहन-सहन, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि वे जेल में रहते हुए भी अपने अधिकारों की जानकारी रखें और उसका सदुपयोग करें।

चेयरपर्सन श्रीमती भाटिया ने महिला कैदियों को जेल में रहते हुए रचनात्मक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और कहा कि वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सजा पूरी करने के बाद वे बेहतर रोजगार या स्वरोजगार अपनाते हुए समाज में सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए कार्य करें। श्रीमती भाटिया ने जेल प्रशासन के अधिकारियों को महिला वार्ड की अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जेल उप अधीक्षक सुमित पंवार ने आयोग को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिला जेल फरीदाबाद में कुल 96 महिला कैदी हैं, जिनमें से 89 कैदी विचाराधीन (अंडर ट्रायल) हैं।इस अवसर पर जेल उप-अधीक्षक सचिन कौशिक, जेल उप-अधीक्षक विक्रम गिल, एसएचओ महिला थाना बल्लभगढ़ सुनीता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राजेश नागर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित तीन पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

डीसीएम मनीष सिसोदिया की तस्बीर अमेरिका के एक अखबार छपने से बौखलाई केंद्र सरकार, सीबीआई को भेजा छापेमारी के लिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x