Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ससुराल वालों पर चाकू से कातिलाना हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ससुराल वालों पर चाकू से कातिलाना हमले करने मामले में आज संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने दामाद को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपित दामाद की फोन पर गाली -गलौज हुई थी, दामाद की नाराजगी का मुख्य कारण उसकी पत्नी को उसके मायके द्वारा जबरन ले जाने से नाराज था। और कहने के बावजूद उसकी पत्नी को न भेजने से भी नाराज था। इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, अब इसी केस में संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में सुशीला निवासी जीवन नगर ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसका दामाद लडकी के साथ मारपीट करता था। जिस कारण वो लड़की को अपने साथ अपने घर ले आई। जिसके बाद आरोपित ने उनको फोन किया और गाली गलौज की, जिसके कुछ देर बाद वह उनके घर पहुंचा और उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दीपक निवासी 22 फुट रोड, संजय कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पुछताछ में सामने आय़ा कि आरोपित उसके ससुराल वालो द्वारा उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने पर नाराज था और जब उसने अपने ससुराल फोन किया तो उनके साथ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद वह गुस्से में उनके घर गया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-48 ने लग्जरी गाड़ियों से रिम सहित टायरों को चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सेवादार 16000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हवा की गति मंद पड़ते ही स्मॉग बढ़ना शुरू, एक्यूआई रेड जोन में पहुंचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x