Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अपराध शाखा -बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 50000 के ईनामी व मोस्ट वांटेड गुड्डू उर्फ सुरेश को लगी, मौत।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पलवल जिले में सीआईए की टीम के साथ मुठभेड़ में क्रास फायर के दौरान मोस्ट वांटेड व 50000 रूपए के ईनामी अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी हत्या,हत्या के प्रयास सहित लूट की कई घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस को आरोपी से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टे, एक देसी पोना व 7 कारतूस भी बरामद हुए। 
 
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए की एक टीम को गुप्त सूचना मिली है कि भुलवारा निवासी मोस्ट वांटेड गुड्डू उर्फ सुरेश मोट र साइकिल पर सवार होकर छज्जूनगर आएगा। सूचना मिलने के बाद, पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और पुलिस कंट्रोल रुम के माध्यम से जिले में नाकाबंदी की। जब पुलिस टीम ने एक मोटर साइकिल चालक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर अवैध असले से फायर करना शुरू  कर दिया। इस दौरान एक गोली एएसआई द्वारा पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकेट के सामने भी लगी। चेतावनी के बावजूद, अपराधी ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी जारी रखी,



जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोस्ट वांटेड अपराधी गुड्डू पर कई थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को एक डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है तथा वह कोर्ट से पैरोल पर आकर वापिस नही गया। इस संबंध में मामला थाना कैम्प पलवल में दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिये पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा एक विशष अनुसंधान टीम गठित की गई है। मामले की मजिस्ट्रियल इंक्वारी की जा रही है।

Related posts

भाई को नशा से करने से जो बहन रोकती थी, भाई ने उस बहन की सीने में एक – एक करके 4 गोलियां मारकर कर दी हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से ‘संकल्प पत्र संकलन यात्रा‘ की शुरूआत की,पांच रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया

Ajit Sinha

13 अवैध पिस्टल और 27 मैगजीन सहित 4 हथियार तस्कर अपराध शाखा , सेक्टर -40 , गुरुग्राम की टीम ने किया गिरफ्तार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!