Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल ने सीएम मनोहर व लोगों के बीच दुश्मनी फ़ैलाने के मामले में इनसो वाईस प्रसिडेंट को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की छवि धूमिल करने के उद्देश्य पर फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर पोस्ट डालने के मामले में इनसो के वाइस प्रसिडेंट को जींद  से गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए आरोपी वाईस प्रसिडेंट को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश कर, अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।

पुलिस की माने तो भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के आईटी सेल ने एक शिकायत पर गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल  को दी थी जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और लोगों के बीच बैर व दुश्मनी बढ़ाने के उद्देश्य फेंक न्यूज़ पेपर की कटिंग व फैक स्क्रिप्ट सोशल मीडिया में पोस्ट की गई थी, इसके बाद इस प्रकरण की साइबर सेल ने गंभीरता से जांच की, किए गए  जांच में  संजीव कुमार निवासी जाखड़ पट्टी , फुलिया खुर्द , जिला जींद , इनसो वाईस प्रसिडेंट  को दोषी पाया गया, इसके बाद क्राइम ब्रांच साइबर सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी इनसो वाईस प्रसिडेंट संजीव कुमार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।



Related posts

किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे समूह के व्यक्तियों को भेजने व प्राप्त करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर 4 की स्लम बस्ती पहुंच कर विपुल गोयल ने सभी महिलाओं से राखियां बंधवाई, तोहफ़े में दी साड़ियां ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x