Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: मुखयमंत्री उड़न दस्ता ने आज 3 अलग -अलग मिठाइयों के वर्कशॉप की छापेमारी, 7700 किलों मिले रसगुल्ले।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख़्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद , खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने आज एनआईटी, फरीदाबाद क्षेत्र में तीन अलग -अलग मिठाइयों के वर्कशॉप में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम को 7700 किलों रसगुल्ले व गुलाब जामुन मिले हैं, जहां पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने तैयार रसगुल्ले व गुलाब जामुन के सैंपल भरे जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इस समय दीपावली त्यौहार के चलते काफी तादाद में मिठाइयों की मांग होती हैं, को पूरा करने के लिए भारी तादाद में मिठाइयों को तैयार की जा रही हैं। जिसमें मिलावट की संभावना होती हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए एनआईटी-2 फरीदाबाद में मिलावटी रसगुल्ले तैयार किए  जा रहे है।  इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद के निरीक्षक जगदीश के द्वारा डॉ. सचिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ एन.आई.टी-2 में रस गुल्ले बनाने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उनका कहना हैं कि संयुक्त टीम द्वारा पुजारी जी रसगुल्ले नाम की फर्म का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण पर पाया गया कि राजकुमार निवासी मकान नंबर -2 बी.के 6, एन.आई.टी. फरीदाबाद द्वारा उक्त स्थान पर रसगुल्ले बनाने की वर्कशॉप चलाई जा रही है। डा. सचिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौका पर हाजिर मिले राजकुमार से लाइसेंस पेश करने बारे कहा,जिसने रजिस्ट्रेशन पेश किया।

मौका पर रसुल्ले बनाने का कार्य किया जा रहा था व दुकान में करीब *2900 किलोग्राम* रसगुल्ले व करीब *300 किलोग्राम गुलाब जामुन* तैयार शुदा रखे हुए मिले। उसके अतिरिक्त करीब 60 किलोग्राम छैना रसगुल्ले बनाने के लिए तैयार रखा हुआ मिला। जिन सभी से एक-एक सैम्पल खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया जिन्हे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा जायेगा। संयुक्त टीम द्वारा उसके साथ ही एक अन्य वर्कशाप को चैक किया गया जिसे मै. हीरा लाल के स्वादिष्ट नाम से रसगुल्ले बनाने की वर्कशॉप लगाई हुई थी। जिससे खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

मौका पर दुकान में करीब *500 किलोग्राम* रसगुल्ले तैयार शुदा रखे हुए मिले। जिनमें से डा. सचिन द्वारा एक सैम्पल लिया गया। इसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा थोड़ी दूरी पर बने साहनी स्वीट नाम से चलाई जा रही वर्कशाप का निरीक्षण किया। टीम द्वारा वैध लाइसेंस पेश करने बारे कहा जिसने मौक पर रजिस्ट्रेशन पेश किया। मौका पर दुकान में रसगुल्ले करीब *4300 किलोग्राम* रसगुल्ले व करीब 20 किलोग्राम गुलाब जामुन तैयार रखे हुए मिले। जिनमें से एक-एक मिठाई का सैंपल लिया गया। लिए गए सभी सैम्पलों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद द्वारा परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा जायेगा। परीक्षण रिपोर्ट आने उपरांत नियमानुसार कार्रवाई  की जायेगी।      

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों परिवार के लोग यूआईसी के चैयरमेन रहे भारत भूषण के अनगिनित विकास कार्यों को, किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात एएसआई कमला को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

इंजिनियर भाई ने आज अपनी बहन की सौतन को तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और आत्मसमर्पण कर दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x