Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सवालों का जवाब के जवाब न दे पाने पर अध्यापक ने पांचवी कक्षा के छात्र की पिटाई. इलाज के दौरान हुई मौत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली बादलपुर क्षेत्र में स्थित बंबावड़ गांव के निजी स्कूल के कक्षा 5 के विद्यार्थी की स्कूल के अध्यापक द्वारा डंडे से की. पिटाई के दौरान छात्र के सिर और पीठ पर लगी चोट के बाद बेहोश हो गया। उसके परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, अध्यापक फरार बताया जा रहा है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

यह तस्वीर है 12 वर्षीय प्रिंस की जो बंबावड़ गांव के सांवरिया पब्लिक स्कूल का छात्र था प्रिंस के पिता देव उर्फ मांगेराम ने बताया कि स्कूल के अध्यापक सोरेन उर्फ वरुण ने छात्रों का टेस्ट लिया था, टेस्ट के दौरान पूछे गए कुछ सवालों का जवाब प्रिंस नहीं दे पाया था. इससे नाराज होकर सोरेन उर्फ वरुण ने प्रिंस की बेरहमी से पिटाई की थी जिससे वह बेहोश होकर स्कूल में गिर गया था. उसके सिर और पीठ पर चोट लगी थी. बाद वह बेहोश हो गया. मांगेराम ने बताया कि इसके बेहोश होने की खबर मिलने के वह स्कूल में पहुंचकर उसे बेहोशी की हालत में दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर प्रिंस की मौत हो गई.

प्रिंस की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को बादलपुर कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर स्कूल के अध्यापक सोरेन और वरुण के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी अध्यापक फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है जल्द ही उस को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसकर साईं कृपा धाम सोसाइटी के प्रधान को मार डाला।

Ajit Sinha

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़;5 लोग गिरफ्तार; 8-9 करोड़ रुपये कीमत की 18,47,400 साइकोट्रोपिक गोलियां जब्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीसीटीवी फुटेज में दिखा पांच वर्षीय बच्ची को ले जाते हुए आरोपित को, गला घोंटकर बच्ची की सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x