Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव के लिए पहले दिन प्राप्त हुए दो नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी 11 से 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे। दिनांक 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं।

19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को नामांकन के पहले दिन वार्ड नंबर-40 से दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र का प्रारूप प्राप्त किया गया है।

Related posts

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में 8 नए कोरोना संक्रमित के मामले से बढ़कर कुल संख्या 193 हो गई हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला प्रशासन की पहली इलेक्ट्रिक कार को उपायुक्त यशपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

Ajit Sinha

पलवल: होली के दिन दो अलग -अलग स्थानों पर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या कर दी , केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x