Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना से बुजुर्ग का मौत अफवाह: फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस जस की तस, 46 में 40 मरीज ठीक हुए, 6 का इलाज चल रहा हैं।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 46 केस थे जिनमें से 40 मरीजों के ठीक होने के बाद अपने अपने घरों में भेज दिया हैं। जबकि बचे हुए 6 मरीजों का इलाज इस वक़्त अस्पताल में चल रहा हैं। हालांकि आज दोपहर में खबर आई थी कि एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमित होने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई थी पर जिला प्रशासन अब इस खबर को रिपोर्ट के अनुसार गलत बता रहा हैं। इस केस की अभी जांच चल रहीं हैं कि 68 वर्षीय बुजुर्ग की किन कारणों से मौत हुई हैं। बुजुर्ग की मौत की सही कारण जानने के लिए जिला उपायुक्त यशपाल यादव से फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया। 

उप- सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 3485 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1115 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 2370 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 3439 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 2718 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 2373 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 299 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक कुल 46 लोगों के सैंपल पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 6 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 40 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

Related posts

फरीदाबाद:एक नवजात बच्ची लावारिश अवस्था में मलेरना रोड की झाड़ियों से पुलिस को मिली हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर नगर निकाय चुनाव के घोषणा के क्या बोले, सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साधु बाबा की बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में पीट -पीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!