Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज 7 इंस्पेक्टरों व सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, इनमें कई एसएचओ भी शामिल हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस कमिशनर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज तुरंत प्रभाव से सात इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं जिनमें ओल्ड फरीदाबाद व भूपानी थाने के एसएचओ भी शामिल हैं। इस तबादले की लिस्ट को आप स्वंय पढ़ सकतें हैं।
पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज इंस्पेक्टर सतबीर को पुलिस लाइन से हटा कर भूपानी थाने का एसएचओ लगाया हैं,एसएचओ मित्रपाल को बदल कर सिक्योरिटी ब्रांच का इंचार्ज लगाया हैं, इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को इंचार्ज सिक्योरिटी ब्रांच से बदल कर ओल्ड फरीदाबाद थाने का एसएचओ लगाया हैं जबकि ओल्ड फरीदाबाद थाने के एसएचओ रहे राजबीर सिंह को हटा कर पुलिस लाइन में भेज दिया गया हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर विमल कुमार को क्राइम ब्रांच -48 से हटा कर साइबर सेल में लगाया गया हैं, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को क्राइम ब्रांच, बीपीटीपी से बदल कर डीएलएफ क्राइम ब्रांच का प्रभारी लगाया गया हैं, इंस्पेक्टर संदीप मोर को साइबर सेल से बदल कर क्राइम ब्रांच बीपीटीपी का प्रभारी लगाया गया हैं, उप-निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस चौकी ,सिकरी से हटा कर क्राइम ब्रांच -48 का इंचार्ज लगाया हैं, कैलाश चंद को साइबर सेल से बदल कर पुलिस चौकी,सिकरी का इंचार्ज लगाया हैं।


Related posts

फरीदाबाद : मानव रचना के स्टूडेंट्स से फिल्म की स्टार कास्ट ने की बातचीत, इतिहास के पन्नों में से रैड फोर्ट ट्रायल की जानकारी को किया सांझा

Ajit Sinha

ढाबे चलाने वाली महिला से युवक ने की छेड़खानी, महिला ने चूल्हे की ईट से मारी चोट, युवक की मौके पर हुई मौत, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

“उपलब्धि” – सेवर द सक्सेस, बैच 2021-22 को मिले प्लेसमेंट्स ऑफर्स का जश्न मनाने के लिए आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x