Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ‘सुण ले मेरा ठिकाना, इस भारत में हरियाणा’ गीत से पद्मश्री महावीर गुड्डू ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद):‘सुण ले मेरा ठिकाना… इस भारत में हरियाणा’ गीतों की सुरीली सांझ में रविवार की शाम सूरजकुंड मेला परिसर गुंजायमान हो गया। 38 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला की चौपाल पर जब पद्मश्री अवार्डी विख्यात आर्टिस्ट महावीर गुड्डू ने अपनी प्रस्तुति दी तो पूरा मेला परिसर हरियाणवी सांस्कृतिक रंग से सराबोर हो गया।
 
गौरतलब है कि मेला परिसर में 23 फरवरी तक रोजाना मुख्य चौपाल व अन्य सांस्कृतिक मंचों पर देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां देते हुए मेले को शोभायमान किया जा रहा है। पर्यटन निगम व कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की तरफ से प्रतिदिन शाम के समय सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है। हर संध्या पर देश के जाने-माने कलाकार अपनी गायकी के जादू से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सांस्कृतिक संध्या में हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू ने बड़ी चौपाल पर हरियाणवी संस्कृति पर आधारित गायकी से देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया।सूरजकुंड मेले की रविवार की सांस्कृतिक संध्या में जब लोक कलाकार महावीर गुड्डू ने ‘सुण ले मेरा ठिकाना… इस भारत में हरियाणा’ गीत गाकर वहां उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। इसके अलावा बल्लभगढ़ के महान क्रांतिकारी राजा नाहर सिंह की वीरगाथा पर आधारित …सन 1858 की हम 9 जनवरी भूले ना… को गीत के माध्यम से सुनाया तो पंडाल में सभी दर्शक महान क्रांतिकारी को याद कर भावुक हो गए। इसी क्रम में उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व रागनियां गाईं, जिनमें भगत सिंह कदै जी घबरा ज्या तेरा बंद मकान में, मेरा रंग दे बसंती चोला आदि से देशभक्ति का जज्बा भर दिया। इसी तरह कलाकार महावीर गुड्डू और उनकी टीम ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित गायकी का जादू पंडाल में बिखेरा। इनमें चंदन की मेरी पाटरी, पानी आली पानी पिया दे, क्यों ठाके ढोल खड़ी होगी.., तू राजा की राज दुलारी में कुंडी सोटे आला सूं और आजा गौरी बैठ जीप में… मेरी जीप रोड की रानी आदि गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। उन्होंने बिना किसी अंतराल के दो घंटे से भी अधिक समय तक निरंतर प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में उनकी टीम द्वारा हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : पर्दाफाश :एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं पर उन सभी वोटर कार्ड 14 हैं, लिस्ट पढ़ें ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम: एसीपी सुधीर तनेजा सहित कुल 14 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को गुमराह कर सरकारी खजाने को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं, जगदीश भाटिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x