Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अधिकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को गुमराह कर सरकारी खजाने को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं, जगदीश भाटिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने प्रदेश की अफसरशाही पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर सरकारी खजाने को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं। श्री भाटिया ने कहा कि अधिकारी वर्ग भाजपा सरकार को नुक्सान पहुंचाने का षडयंत्र रच रहे हैं।  यह बातें उन्होंने अरावली गोल्फ क्लब को मैरिज गार्डन बनाने हेतु ठेके पर देने के संदर्भ में कही। श्री भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि मैरिज गार्डन से शहर का पर्यावरण दूषित होगा और इससे सरकार को कोई भी आर्थिक लाभ नहीं है। पंरतु अधिकारी आपसी मिलीभगत से इस हरे भरे क्षेत्र को उजाडक़र करोड़ों रुपए के वारे न्यारे करने के लिए गोल्फ क्लब को ठेके पर दे रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के जरिए आवंटित किए गए गोल्फ क्लब के ठेके को तत्काल रद्द करें।

श्री भाटिया ने कहा कि गोल्फ क्लब में सैंकड़ों हरे भरे पेड लगे हुए हैं। जिनसे पर्यावरण स्वच्छ रहता है और प्रदूषण की मात्रा कंट्रोल होती है। गोल्फ क्लब को एनआईटी क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों के लिए आक्सीजन फैक्ट्री कहा जाता है,गोल्फ क्लब में लगे हुए वृक्षों से दिन रात आक्सीजन पैदा होती है। यही वजह है कि एनआईटी क्षेत्र में पर्यावरण सरंक्षण होता है,उन्होंने कहा कि गोल्फ क्लब के खाली मैदान में पहले भी शादी विवाह जैसे आयोजन होते रहे हैं,जिनसे पर्यावरण को इसलिए नुक्सान नहीं हुआ कि उन  आयोजनों के लिए वहां लगे हुए सैंकड़ों पेड़ों को काटा नहीं गया। पंरतु अब गोल्फ क्लब को ठेके  पर देने के बाद वहां नए सिरे से पक्के भवन बनाने का काम चल रहा है। इस भवन निर्माण के लिए गोल्फ क्लब के मैदान में लगे सैंकड़ों वृक्षों को काटा जा सकता है। श्री भाटिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री महोदय से फरीदाबाद गोल्फ क्लब के मैदान को दिया गया ठेका रदद करने की मांग करते हैं। इसके लिए हजारों शहरवासी हमेशा मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार के आभारी रहेंगे।

Related posts

वैन में महिला से हुई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिजनों से हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने, मुलाकात की, हाल-चाल जाना।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार में मंत्री बनने पर मूलचन्द और सीमा त्रिखा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत एवं अभिनन्दन

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा के ज्यादातर पार्कों की सूरत बदल चुकी है और जल्द ही बचे हुए पार्कों में भी बुनियादी सुविधाएं देने का काम पूरा हो जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x