Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 3 मार्च से 7 मार्च 2025 तक होगा राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह का आयोजन : रीतू यादव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव के सक्षम नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह का आयोजन 3 मार्च से 7 मार्च, 2025 तक किया जाएगा। जिसको नेशनल लोक अदालत सप्ताह के नाम से जाना जाएगा।

इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक चालान केसों का अधिक से अधिक निपटारा बैंक रिकवरी मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) मामले, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, फौजदारी जमानती मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, बिजली और पानी के बिलों से जुड़े विवाद, राजस्व मामले, और अन्य छोटे-छोटे वादों का आपसी सहमति से अधिक से अधिक निपटान करना है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद, आम जनता से अपील करता है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए आगे आएं। यह न केवल न्यायिक प्रणाली के बोझ को कम करेगा, बल्कि विवादों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।

Related posts

बिहार, सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र में हत्या करके दिल्ली में छिपा, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सॉफ्टवेयर कंपनी के पानी के टैंक को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की डूबने और दम घुटने से हुई मौत-केस दर्ज।

Ajit Sinha

ओयो होटल के चौथे मंजिल पर बने एक कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश,मची सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x