Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: थाना छांयसा पुलिस की सफल प्रयास से यमुना नदी में डूब रहे लोगों की बची जिंदगी, किया दिल से धन्यवाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कल थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में नहाने गए दो लोगों की डूबने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची थाना छायंसा व चौकी चांदपुर की टीम ने अपनी सूझबूझ से उनकी जान बचाई। पुलिस को मौके पर पहुंचने में जरा और देर हो जाती हो तो, नदी में डूब रहे ये दोनों लोगों की जिंदगी शायद नहीं बच पाती। पुलिस की इस सफल प्रयास से मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें दिल से धन्यवाद किया हैं।   

पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम लगभग 4 बजे टेलिफोन कन्ट्रोल रूम फरीदाबाद से एक सूचना प्राप्त हुई कि फज्जू पुर खादर यमुना नदी में दो लोग डूब रहे हैं और वह अपने आप बाहर निकलने में बिल्कुल असमर्थ हैं। यदि तुरंत सहायता नहीं पहुंचाई गई तो दोनों युवकों की जान भी जा सकती है। सूचना मिलते ही थाना छांयसा के एसएचओ सुरेंद्र कुमार  व चांदपुर चौकी के इंचार्ज तुषाकांत अपने-अपने टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। और वहां पर देखा तो दो लोग यमुना नदी में फंसे हुए थे और अपनी जान बचाने के लिए वहां पर मौजूद लोगों से मदद मांग रहे थे, परंतु किसी भी व्यक्ति की अंदर जाकर उन्हें निकाल ने की हिम्मत नहीं हुई।

ऐसे में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहपुरा खादर गांव के रहने वाले अपने जानकर तैराक इनशाद को मौके पर बुलाया और उसे टायर की ट्यूब तथा रस्सी से बांध कर नदी में लोगों की मदद करने के लिए भेजा। तैराक इनशाद ने बहादुरी का परिचय देते हुए काफी देर और भारी मशक्कत के पश्चात डूब रहे दोनों लोगों  को नदी के किनारे तक लाने में सफलता हासिल की। इसके पश्चात पुलिस टीम ने दोनों लोगों  को खींचकर नदी से बाहर निकाल लिया। दोनों लोगों को बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और पानी पिलाया गया।

उन्हें काफी देर तक बैठाने के पश्चात जब उनकी हालत कुछ ठीक हुई तो उनसे पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपना नाम कमल और राकेश बताया जो फज्जूपुर खादर के ही रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि वह यहां पर भंडारा खाने आए थे और भंडारा खाने के पश्चात नदी किनारे विश्राम करने लगे। थोड़ी देर विश्राम करने के पश्चात उन्होंने नदी में नहाने का विचार किया और नहाने के लिए नदी में उतर गए परंतु पानी गहरा होने के कारण वह बाहर निकलने में असमर्थ थे। काफी समझाने बुझाने के पश्चात दोनों लोगों को गांव के जिम्मेदार लोगों के हवाले किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए गांव के नंबरदार, परिवार के सदस्यों तथा जिम्मेदार लोगों ने पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related posts

फरीदाबाद :बड़खल क्राइम ब्रांच ने फेसबुक पर देशी कट्टे के साथ अपना फोटो अपलोड कर शहर में दहशत फ़ैलाने के आरोप में तीन लड़के गिरफतर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जिला कष्ट निवारण समितियों के प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला में कंटेनमेंट जोन की सूची संशोधित जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x