Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अय्याशी के लिए हथियार सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आज एक हथियार तस्कर को अरेस्ट कर उसके कब्जे से 5 देशी पिस्तौल 10 जिंदा कारतूस बरामद बरामद किया हैं। ये हथियारों का खेप दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों को देने के लिए आया था। ये तस्कर हारून, दिल्ली  मुस्तफाबाद इलाके का रहने वाला हैं। प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियारों की खेप सहित गिरफ्तार किया है।

इंचार्ज सुरेंद्र  ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम हारून है जो दिल्ली के मुस्तफाबाद एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम में शामिल एसआई राजेश, सत्यवान, पीएसआई विनोद, हवलदार कुलदीप, सिपाही शक्ति, मनोज तथा राकेश पुलिस थाना सेक्टर- 8 एरिया में गश्त कर रहे थे कि गुप्त सूत्रों की सहायता से इन्हें सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित अवैध हथियार बेचने का काम करता है जो आज अवैध हथियार बेचने के लिए फरीदाबाद आया हुआ है और दिल्ली- मथुरा रोड पर बीसीएच कंपनी के नजदीक पिट्ठू बैग लिए हुए किसी के इंतजार में खड़ा है। यदि चेक किया जाए तो आरोपित  के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए जा सकते हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपित को अवैध हथियारों सहित काबू कर लिया। आरोपित  की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से उसकी पेंट के दाहिने डब से एक देसी लोडेड पिस्तौल जिसमें चार कारतूस भरे हुए थे तथा पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से चार देसी पिस्तौल तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस प्रकार आरोपित के कब्जे से कुल 5 देसी पिस्तौल तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपित को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित इससे पहले दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। आरोपित  को ब्रांडेड कपड़े, जूते तथा स्टाइलिश वियरिंग्स पहनने का शौक है तथा इसके साथ ही आरोपित  नशा करने का आदी है। आरोपित  अय्याश किस्म का व्यक्ति है जो अय्याशी करने के लिए घूमता रहता है। आरोपित घूमने के लिए मध्य-प्रदेश के खरगोन गया था जहां से वह सस्ते दाम पर अवैध हथियार खरीद कर लाया और यहां दिल्ली एनसीआर में बदमाशों को सप्लाई करने लगा था। आरोपी के खिलाफ चोरी तथा स्नैचिंग की धाराओं के तहत 2 मुकदमे दिल्ली में दर्ज है जिसमें वह तिहाड़ जेल में बंद था और तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।  बाहर आकर इसने   अवैध हथियार सप्लाई करने का काम शुरू कर दिया। आरोपित  इससे पहले भी अवैध हथियारों की खेप को दो बार दिल्ली -एनसीआर में खपा चुका है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं आरोपित  को हथियार सप्लाई करने वाले उसके साथियों के बारे में पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

भाजपा सांसदों को धक्का देने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ थाने पहुँचे अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज व हेमांग जोशी

Ajit Sinha

फर्जी वैट सेटलमेंट आदेश तैयार कर कंपनी का लगभग 1.21 करोड़ का गबन करने वाला आरोपित गुरुग्राम से गिरफ्तार

Ajit Sinha

ग्रुप-ए और ग्रुप-बी पदों के लिए नियुक्ति प्राधिकारियों को एचपीएससी पोर्टल के माध्यम से अपने मांग पत्र अपलोड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x