Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का बेहतरीन प्रदर्शन जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट अभियान में अब तक का उच्चतम पैकेज तथा कंपनियों की भागीदारी का नया रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 2021-22 के दौरान विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के लिए 450 से अधिक कंपनियों की भागीदारी रही, जिन्होंने 400 से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान किया तथा वार्षिक उच्चतम पैकेज 60 लाख रुपये का रहा जो कि उबेर टेक्नोलॉजीज द्वारा दिया गया। वर्ष 2022-23 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए चलाए  जा रहे कैंपस प्लेसमेंट अभियान में अब तक 110 विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुकी है तथा उन्हें वार्षिक पैकेज न्यूनतम 4 लाख रुपये से अधिकतम 52 लाख रुपये तक ऑफर हुआ है। 

प्लेसमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्रों में खुद को साबित किया है। कुलपति ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए यह गौरव की बात होती है जब उस संस्थान के विद्यार्थियों की क्षमता और योग्यता को औद्योगिक क्षेत्र में पहचान एवं सराहना मिलती है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की इस परंपरा को बरकरार रखा है। यह बेहद सुखद है कि विश्वविद्यालय में अंतिम परीक्षा परिणामों से पहले ही विद्यार्थियों का रोजगार सुनिश्चित हो जाता है। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आज दुनिया भर में डाइकिन, अमेजॅन, सैमसंग जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने भी अपनी स्थापना से अब तक निरंतर विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय हमेशा से शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों की पसंद रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए किये जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि प्लेसमेंट रिकार्ड में भी प्रतिवर्ष सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी आज पूरे विश्व भर में अपनी क्षमताओं की बदौलत प्रतिष्ठित कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है, जिमसें डाइकिन इंडिया, अमेजॅन, सैमसंग तथा कई अन्य बहु-राष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि आईटी और कंप्यूटर के अलावा भी विश्वविद्यालय को इंजीनियरिंग के कोर क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिसमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग भी शामिल हैं। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां कैंपस से फ्रेशर्स की नियुक्ति कर रही हैं। अमेजॉन, सैमसंग आरएंडडी और एडोब कुछ ऐसी प्रमुख कंपनियां हैं जो प्रतिवर्ष प्लेसमेंट के लिए आ रहे है। आकर्षक सैलरी पैकेज के कारण अमेजॉन और सैमसंग आरएंडडी में विद्यार्थियों की पसंद सबसे ज्यादा रहती है। इस वर्ष एडोब द्वारा 40 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज की पेशकश की गई है जबकि अमेजॉन लगातार 29 लाख रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज की पेशकश कर रहा है। सैमसंग आरएंडडी में विद्यार्थियों को 10 से 14 लाख रुपये के बीच पैकेज मिल रहे है। इसके साथ-साथ सैमसंग आरएंडडी की दिल्ली और नोएडा स्थित इकाइयां प्लेसमेंट में हिस्सा ले रही है। मौजूदा सत्र में भारतीय फिनटेक कंपनी क्रेड ने एक छात्र को 52 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया है। इस प्रकार, विश्वविद्यालय अब सैमसंग आर एंड डी, अमेजॉन, एडोब सिस्टम, डाइकिन, मारुति, एचसीएल और टीसीएस जैसे प्रमुख नियोक्ताओं के लिए प्लेसमेंट के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। डिप्टी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. ज्योति वर्मा ने कहा कि एडोब और अमेजॅन जैसी प्रमुख कंपनियों द्वारा नियुक्ति में विविधता लाने की योजनाओं से छात्राओं में एक नया विश्वास जगाया है। ये कंपनियां आमतौर पर छात्रों को समर इंटर्नशिप के लिए नियुक्त करती हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्री-प्लेसमेंट ऑफर में बदल देती हैं। इसके अलावा, प्लेसमेंट की दर में सुधार के लिए रोजगार और प्रशिक्षण कार्यालय द्वारा सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप, तकनीकी सत्र और मूल्यांकन परीक्षण जैसे आयोजन लगातार किए जाते हैं।

Related posts

फरीदाबाद :पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम को जनता से प्यार नहीं, प्यार चुनाव से हैं, तीन प्रदेशों में हार दिखाई दे रहीं हैं,पेट्रोल के रेट कम किए

Ajit Sinha

हरियाणा के सभी 22 जिलों और 38 उपमंडलों में सफलतापूर्वक लोक अदालत आयोजित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अम्मा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक आभा को दुनिया भर में पहुंचा रही हैं : बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x