Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा सरकार की शवयात्रा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मानहानि मामले में अदालत से दो साल की सजा दिए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ तथा एआईसीसी की डेलीगेट पराग शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालकर श्मशान घाट के बाहर भाजपा सरकार अर्थी जलाई। यह शव यात्रा बल्लभगढ़ के बाजारों से होकर गुजरी, इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पराग शर्मा सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बदले व प्रतिशोध की भावना से बार-बार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का निशाना बना रही है, जो सरासर गलत है।

भाजपा सरकार भूल चुकी है कि सत्ता से सत्य को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस का हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनमानस कंधे से कंधा मिला कर राहुल गांधी के साथ खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं है। वह गरीब, किसान, मजदूर वर्ग की आवाज को उठा रहे है, इसलिए बौखलाहट में भाजपा सरकार ने उन पर केस करवाया है। राहुल गांधी के साथ जनता का भरपूर समर्थन है  इसलिए सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। सरकार राहुल गांधी से डर गई है। उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा निकाल कर जमीन पर जनता की समस्या जानी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में दलों/विचारधाराओं में राजनैतिक प्रतिस्पर्धा या आधिकारिक प्रतिद्वंदिता हो सकती है, लेकिन प्रतिशोध की भावना नहीं होनी चाहिए। सत्ता के नशे में मदहोश भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने में लगी है और निरंतर लोकतंत्र का गला घोंट रही है और आने वाले समय में जनता भाजपा को वोट की चोट से इसका जवाब देगी। 

Related posts

फरीदाबाद: जल निकासी की समस्याओं के समाधान के लिए फरीदाबाद को 3 उप-शहरों में विभाजित किया जाएगा: सुधीर राजपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बार एसोसिएशन ने दिया विपुल गोयल एवं राजेश नागर को पूर्ण समर्थन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के खिलाफ सूरजकुंड थाना पुलिस ने करोड़ो रुपए की ठगी करने का किया केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x