Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी की लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम दिन सोलन में शानदार रोड शो, उमड़ी भीड़ – वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा/नई दिल्ली 
-आज प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव अभियान की अंतिम दिल  एक विशाल रोड शो के साथ सोलन में की। सुबह जाखू मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रियंका गांधी ने अंतिम रोड शो सोलन में किया, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की।
-55 दिनों के इस दृढ़ता भरे चुनाव अभियान में प्रियंका गांधी ने 108 जनसभाओं एवं रोड शो में हिस्सा लिया। अमेठी और रायबरेली में हजारों कार्य कर्ताओं के 2 सम्मेलनों को भी संबोधित किया।
-चुनाव अभियान के दौरान प्रियंका गांधी ने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, 5 प्रिंट मीडिया इंटरव्यू, 1 टीवी इंटरव्यू भी किया।
– ⁠प्रियंका गाँधी ने हर दिन 2-3 जनसभाओं और रोड शो के जरिये चुनाव अभियान को धार दी।
– ⁠सबसे धुआंधार अभियान रायबरेली व अमेठी में चलाया जहाँ उन्होंने हर दिन औसतन 8-10 सभाओं/स्वागत समारोह/ रोड शो में हिस्सा लिया।
– ⁠उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में डेरा डाल कर धुआँधार चुनाव अभियान का उठाया जिम्मा
– ⁠कर्नाटका व केरल के भी चुनाव अभियान में जान फूंकी
– ⁠असम व त्रिपुरा की सबसे महत्वपूर्ण सीटों पर किया चुनाव अभियान।
– उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र, कर्नाटका के मैसूर कर्नाटका, कल्याण कर्नाटका, कित्तूर कर्नाटका, पंजाब के मालवा क्षेत्रों की सीटों को भी किया कवर
– झारखण्ड की आदिवासी बाहुल्य सीटों, राजस्थान में मारवाड़, पूर्वी राजस्थान, जयपुर क्षेत्र, मत्स्य क्षेत्र (अलवर) की सीटों, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग, बस्तर संभाग, रायगढ़ संभाग और मध्य प्रदेश की चंबल की सीटों को कवर किया
– ⁠प्रियंका गांधी की सहारनपुर, धुबरी, फतेहपुर सीकरी, सिरसा, नंदुरबार, कुल्लू, वायनाड, ज़हीराबाद, वाराणसी की जनसभा/रोड शो में आये जनसैलाब ने सारे रिकॉर्ड तोड़े।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्टीयगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट और सिक्का जारी किया -सीधा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, अब उम्र के अंतिम क्षणों में वह प्रकृति के साथ जीवन का आनंद लेना चाहते हैं।

Ajit Sinha

विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहन कर विजय चौक तक पैदल मार्च किया, कहा जेपीसी बिठाओं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x