Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: दोनों ही खिलाड़ियों ने अगले माह होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मे खेलने हेतुअपनी जगह सुरक्षित की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: योग एक आद्यात्मिक शब्द है और ये जीवन जीने का एक तरीका है, जिसका एक ही उद्देश्य है। स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन। मनुष्य एक शारिरिक, मानसिक और अद्यात्मिक प्राणी है, योग के माध्यम से शरीर और मन मे सामंजस्य स्थापित होता है। आज की भागदौड की ज़िंदगी मे योग ही रोग से दूर रख सकता हैं। योग का जन्म प्राचीनकाल भारत मे हुआ था और एआज योग विदेशों तक पहुँच गया हैं।

दिन प्रतिदिन योग का महत्व बढ़ता जा रहा हैं। वैज्ञानिक दृष्टी से भी प्रभावकारी सिद्ध हो चुका हैं। डॉक्टर्स भी अपने मरीजों को योग के लिए प्रोतसाहित करते हैं। योग की ख्याति अब अंतराष्टीय स्तर पर है और अब आधिकारिक रूप से योग को एक खेल के रूप मे मान्यता दे दी हैं।

योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत होने वाले *36th हरियाणा स्टेट योगाआसन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ऑनलाइन लाइव* 26 एवं 27 दिसंबर में एक बार फिर से *35 से 45 आयु वर्ग में वीणा डोडाथोथा ने फरीदाबाद की तरफ से दूसरा स्थान अर्जित कर सिल्वर मेडल जीता।*और वही से *25 से 30 आयु वर्ग मे सुमन बाला ने तीसरा स्थान अर्जित कर ब्रोंज मैडल पर अपना कब्जा किया*

*सुमन बाला और वीना डोडाटोटा, पिछले माह फरीदाबाद स्तर पर हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हांसिल कर चुकी थी।*दोनों ही खिलाड़ियों ने फरीदाबाद का नाम रोशन कर, अगले माह होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चमपिनशिप मे खेलने के लिए अपनी जगह सुरक्षित की। फरीदाबाद के लिए गर्व की बात है कि महिलाएं हर क्षेत्र मे अपना नाम कर रही हैं। सुमन बाला और वीना डोडाटोटा दोनों ही पूरी प्रथम, सेक्टर 84 की निवासी हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम की टीम बड़ा हैं पर कार्रवाई बहुत छोटी हैं, अरावली क्षेत्र में फार्म हाउसों को तोड़ने पर, अब उठाने लगे सवाल

Ajit Sinha

गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल जिलों के निवासियों के लिए सेना में भर्ती का कार्य शुरू, ऑनलाइन आवेदन करें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गीता जयंती महोत्सव की प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल करेंगे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!