Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने आज भगवान श्री गणेश की निकाली भव्य शोभायात्रा ,स्थापना की गई-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गणेश उत्सव के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश का भव्य शोभायात्रा निकाली ,इस भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत सेक्टर -16 ए स्थित हनुमान मंदिर में विपुल गोयल, उनके भाई अशोक गोयल ने अपने पूरे परिवार के भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की, और गणपति बप्पा मोरया के जयकारा से गूंज उठा। इसके बाद भगवान श्री गणेश की मूर्ति को चयनित लोगों ने उठा कर फूलों से सजी रथों पर रख दिए, और भव्य शोभा यात्रा की शुभारंभ हो गई, होटल मैगपाई रिसोर्ट के लिए रवाना हो गई।

निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में भगवान शिव , वासुदेव- श्रीकृष्ण, बजरंगबली, सहित कई देवी देवताओं के दृश्य दिखाई दिए,हजारों भगवान श्री गणेश भक्त अपने अपने हाथों में उनकी तस्वीर वालों झंडे लेकर , गणपति बप्पा की जयकारा लगाते हुए आगे की तरफ बढ़ते चले गए और मैगपाई रिसोर्ट में पहुंच गए , और हजारों श्री गणेश के भक्तों के बीच उन्हें स्थापित की गई, जहां पर आए भक्तों ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की। आए हुए भक्तों व्यवस्थित तरीके भंडारे के प्रसाद के इंजाम थे, जिसका हजारों भक्तों ने आनंद लिया।

Related posts

फरीदाबाद : सरकारी बोरिंग से पाली गांव के सरपंच ने गांव नेकपुर वाले जमीन पर अवैध कनेक्शन जोड़ने की कोशिश,गोलियां चली।

Ajit Sinha

भैंस व्यापारी से 25 लाख रुपए लूटने के मामले में पलवल क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, 20 लाख रुपए बरामद।

Ajit Sinha

गले कटी हुई एक महिला तड़पती हुई हालत में मिली, राहगीर ने इंसानियत का परिचय देते हुए अस्पताल में कराया भर्ती।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x