Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: एडीजीपी ए.एस. चावला को राष्ट्रपति पुलिस मेडल, हरियाणा पुलिस के 11 अन्य अधिकारी पुलिस पदक से होंगे अलंकृत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ:स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर हरियाणा के 12 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा ओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन के पद पर तैनात अरशिंदर सिंह चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।       

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ में तैनात इंस्पेक्टर रामलाल, रोहतक के सब-इंस्पेक्टर राकेश मनी, पंचकूला के ओआरपी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एचएपी मधुबन में सेवाएं दे रहे सब-इंस्पेक्टर जगदीेश प्रसाद, रेवाडी के सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, फरीदाबाद के सब-इंस्पेक्टर निहाल सिंह, पंचकुला में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर महां सिंह,शहजादपुर अंबाला में एसएचओ टैªफिक के पद पर तैनात एग्जम्टी सब-इंस्पेक्टर रामकुमार, करनाल में एएसआई साइबर सेल कर्मबीर सिंह, पंचकुला में एएसआई क्राइम राजेश कुमार तथा स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला के एग्जम्टी एएसआई शिव कुमार शामिल हैं।

इस अवसर पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Related posts

30 मई को ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पत्रकारों से संवाद करेंगे।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा ने पोक्सो मामलों में फॉरेंसिक डीएनए प्रोटोकॉल में स्थापित किया स्वर्ण मानक, 99% डीएनए पॉजिटिविटी दर -डॉ. सुमिता मिश्रा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!