Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दिल्ली में आटो चलता था, फरीदाबाद में चोरी करता था, एक को पुलिस ने पकड़ा गया, दो अब भी फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर-30 पुलिस ने घरों में ताबड़ तोड़ चोरी करने के मामलें में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं, पकडे गए चोर से चोरी के आठ मामलें सुलझा लेने का दावा किया और उसके कब्जें से चोरी के काफी कीमती सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस की मानें, तो आरोपी नन्द नगरी दिल्ली का रहनें वाला हैं।

प्रभारी सतेंद्र रावल का कहना हैं कि आरोपी सलीम उर्फ़ राहुल दील्ली में आटो चलाने का काम करता हैं,वह अपने साथी नंद नगरी निवासी सीटू व मेरठ निवासी शहजाद एक साथ मिल कर यहां चोरियां किया करता था, उनका कहना हैं कि सीटू और शहजाद अभी फरार हैं और आरोपी सलीम पहले भी दिल्ली में तिहाड़ जेल जा चुका हैं, उनका कहना हैं कि वर्ष 2012 में प्रेम प्रसंग के चलतें अपने प्रेमिका के घर जा कर स्वंय को आग लगा ली थी,जिसमें वह काफी जलने के बाद भी बच गया था, उनका कहना हैं कि सलीम ठीक होने के बाद फिर से चोरी करने लगा। आरोपी आशियाना फ्लैट सेक्टर -65 में अपने साथियों के साथ नदीम के घर आ कर रुकता था और यहां से चोरी करने के बाद वापिस दिल्ली भाग जाता था। उनका कहना हैं कि आरोपी सलीम के कब्जें से दो लेपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 50000 रूपए नगद व सिगरेट -बीड़ी बॉक्स के साथ आदि सामान बरामद किए गए  हैं।

Related posts

ओल्ड जॉन के सेक्टर -10 -11 और एनआईटी जॉन के सूरजकुंड इलाके में निगम प्रशासन ने तोड़ फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद बना अवसरों की धरती: मेगा जॉब फेयर में 5 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी 1500 को मिला रोजगार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के केस अब बढ़ कर 88 हो गई हैं जबकि इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x